नई दिल्ली : बॉलीवुड की मोस्ट क्यूटेस्ट और बोल्ड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने स्टाइल स्टेटमेंट और लुक को लेकर पॉपुलर रहती हैं। उन्होंने अपने अंदाज से फैंस के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।
दिशा ने फिल्म एमएस धोनी : अ अनटोल्ड स्टोरी से बॉलीवुड में अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म से ही इन्होंने अपने लुक और एक्टिंग के वजह से खास मुकाम बना लिया। पहली फ़िल्म में इनके अपोजिट बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे।
बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में शुमार दिशा पटानी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है। दिशा पटानी का यह फोटो काफी सराहा जा रहा है। इस फोटो में वे हॉट एंड सेक्सी नजर आ रही हैं.
मंद मुस्कान बिखेर रही दिशा पटानी के फोटो को एक घंटे में ही चार लाख से ज्यादा लोग लाइक कर अपने प्यार की मुहर लगा चुके हैं। बागी- 2 में अदाकारी से लोगों को दीवाना बना चुकीं दिशा पटानी का हर फोटो फैंस को WOW बोलने को मजबूर कर देता है।