रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें काफी लम्बे से मीडिया के गलियारों में छायी हुई हैं। बीते कुछ महीनों में दोनों की शादी की तारीख लेकर कई बार खुलासे हो चुके हैं लेकिन आज रणवीर सिंह ने खुद ही ट्विटर पर ट्वीट करके अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है। रणवीर सिंह ने कुछ देर पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि वो 14-15 नवम्बर के दिन दीपिका पादुकोण संग विवाह करेंगे।
रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी का कार्ड पोस्ट करते हुए फैंस को बताया है कि, ‘हमें आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है की हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14-15 नवम्बर 2018 को तय हुई है। इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं।’
रणवीर सिंह के साथ-साथ दीपिका पादुकोण ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से ऐसा ही ट्वीट करके लोगों को खुशखबरी दी है। आप दीपिका पादुकोण का ट्वीट भी नीचे देख सकते हैं:
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) 21 October 2018
आपको बता दें बॉलीवुड लाइफ के हाथ लगी एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह डेस्टिनेशन वेडिंग करने इटली जाएंगे। दोनों ने मिलकर लेक केमियो में सात फेरे लेने का फैसला किया है। इटली में शादी रचाने के बाद दोनों कलाकार भारत लौटेंगे और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए एक ग्रैंड पार्टी का इंतजाम करेंगे।
बता दें दोनों के परिवार वाले काफी लम्बे समय से इनकी शादी की शॉपिंग कर रहे हैं। हमारे हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार दोनों सात फेरे लेते समय सिल्वर रंग के कपड़ों में दिखाई देंगे। इनके परिवार वालों ने कपड़ों के मुताबिक ही चांदी के आभूषणों की खरीददारी की है। वैसे आप रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।