रिपोर्टर(अरूण त्रिपाठी)
रिपोर्टर(अरूण त्रिपाठी) पर्यावरण कार्यशाला एंव सम्मान समारोह में सम्मानित हुई। सरिता चौधरी
पीपल, नीम, तुलसी अभियान के तत्वावधान में यू पी प्रेस क्लब में विभिन्न प्रदेशों से आये दर्जनों पर्यावरण योद्धाऔं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनारस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर साकेत कुश्वाहा तथा विशिष्ट अतिथि महाराष्ट्र के अन्तॅराष्ट्रीय पर्यावरण जनजागृति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज गायकवाड़ मध्यप्रदेश से आये पर्यावरण विद् शान्ति लाल जैन रोहतक हरियाणा से सुलक्षणा अहलावत ने सभी को सम्मानित कर लक्ष्मण पार्क में 51 पौधरोपित किये गये।
सरिता चौधरी ने विशेष आभार कार्यक्रम आयोजक डाॅक्टर धर्मेन्द्र कुमार का हरित आभार प्रकट किया कि ये वह व्यक्तित्व है जो प्रकृति आॅक्सीजन के प्रति चिन्तित हैं इनके सोच की अलख हमें राजधानी से घाघरा पार भी ले जानी है।
जिससे हरित बहराइच श्रावस्ती का सपना संकल्पित हो, और हम इस सम्मान का मान निरन्तर हरियाली करके चुकाते रहेंगे |
सरिता चौधरी
एडवोकेट अध्यक्ष
संकल्प फाउंडेशन