Tuesday, September 22, 2026
HomeHindiदिव्येंदु, अनन्या पांडे से लेकर रकुल प्रीत सिंह तक ने की ‘पहला...

दिव्येंदु, अनन्या पांडे से लेकर रकुल प्रीत सिंह तक ने की ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के ट्रेलर की सराहना, बताया मजेदार

‘पहला प्यार दूसरी बार’ के जबरदस्त ट्रेलर रिलीज़ के साथ ही फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ट्रेलर में सभी डेब्यूटेंट अपनी परफॉरमेंस से दिल जीत रहे हैं, और यही वजह है कि ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। फिल्म का ट्रेलर खुद में जवानी के नए रंग लिए हुए है। इसमें न सिर्फ मस्तीभरे वन-लाइनर्स बल्कि रोमांस, दोस्ती, पुराने क्रश और अचानक आई उलझनों की भी झलक है।इसके क्वेकी जोक्स, मजेदार वन-लाइनर्स, मजाकिया गालियां और लगातार एक-दूसरे की टांग खिंचाई कहानी में बेझिझक हंसी-मजाक का ऐसा मजेदार तड़का लगाते हैं, जो इसे एक फ्रेश और मस्ट वॉच फिल्म बनाता है।

ऐसे में अब ट्रेलर को रिलीज़ होने के बाद दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है लेकिन दूसरी तरफ सेलेब्स भी फिल्म के ट्रेलर की सराहना करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई देते हुए अपनी उत्सुकता को जाहिर करते हुए लिखा है –

https://www.instagram.com/stories/ananyapanday/3991074273740995334?utm_source=ig_story_item_share&stkn=MWFpZWU0eWxjemQ1eA==

“यह सुपर डुपर मजेदार लग रहा है! बधाई हो दोस्तों
@alishachopra1 @sparshwaliaa @vaidyasashi @kuunnaaallIII @sargon kaur.luthra @tusharchhibber @anujpsaini @luv Films”

रकुल प्रीत सिंह ने भी एक्साइटमेंट साझा करते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा है –

https://www.instagram.com/stories/rakulpreet/3991080439602891007?utm_source=ig_story_item_share&stkn=bDRrMWxxbXh5OW4w

“वाह! बहुत मज़ा आया… एकदम ताज़गी भरा एहसास और कॉलेज के दिनों की यादें ताज़ा हो गईं। पूरी टीम – @luv_films, @gargankur82, #luvranjan और सभी 6 नए कलाकारों को बधाई… सबने कमाल कर दिया है… रिलीज़ के लिए शुभकामनाएँ… यह फ़िल्म खूब हँसाने वाली है…”

जाह्नवी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी एक्साइटमेंट ज़ाहिर की और लिखा –

“इंतज़ार नहीं कर सकती”

https://www.instagram.com/stories/janhvikapoor/3991161837193852858?utm_source=ig_story_item_share&stkn=b2tidWl6NjJsaGhv

सोनाली सहगल ने लिखा –

“पुरानी यादें ताज़ा हो गईं
ऐसा लग रहा है जैसे ज़िम्मेदारी 6 बहुत टैलेंटेड और मज़ेदार लोगों को सौंप रही हूँ
बधाई हो
P.S. ट्रेलर बहुत मज़ेदार लग रहा है! सभी को शुभकामनाएँ @luv_films @anujpsaini @gargankur82”

https://www.instagram.com/stories/sonnalliseygall/3991088679128863553?utm_source=ig_story_item_share&stkn=bzlhYWplcjZ0YnB4

अपारशक्ति खुराना ने भी लिखा-

“#Pehla Pyar DoosriBaar

ऑल द बेस्ट क्रेज़ी गैंग”

https://www.instagram.com/stories/aparshakti_khurana/3991101055848722475?utm_source=ig_story_item_share&stkn=MWpqbndkYzhjZHJuZg==

अर्जुन कपूर ने भी इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा –

“यह तो ज़बरदस्त लग रहा है!
इसे देखने का बेसब्री से इंतज़ार है”

https://www.instagram.com/stories/arjunkapoor/3991131607267835227?utm_source=ig_story_item_share&stkn=YmpkbmRlbGdyeHdy

मिजान जाफरी ने लिखा-

“पहला प्यार दूसरी बार 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में”

https://www.instagram.com/stories/meezaanj/3991122830494183861?utm_source=ig_story_item_share&stkn=YWUybzI4andiOXN1

अनुराग कश्यप ने लिखा –

“6 और नए एक्टर। क्या एक और PKP?”

https://www.instagram.com/stories/anuragkashyap10/3991146577527406268?utm_source=ig_story_item_share&stkn=dmp4MmFhODcyMzgx

तमन्ना भाटिया ने लिखा –

“लव, वही कर रहे हैं जिसमें वे माहिर हैं
एक ऐसी फ़िल्म में नई कास्ट को लॉन्च कर रहे हैं जो बहुत मज़ेदार लग रही है
बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएँ #LuvRanjan”

https://www.instagram.com/stories/tamannaahspeaks/3991563660979345022?utm_source=ig_story_item_share&stkn=MTBpaWQxYnd0YThicw==

दिव्येंदु उर्फ मुन्ना भैया ने ट्रेलर रील को दोबारा शेयर करते हुए लिखा है –

“क्या आपको पहले भी ऐसा कुछ महसूस हुआ है?? लेकिन यह वो नहीं है..

तो आइए, हम सभी का स्वागत करते हैं और खासकर ‘लिक्विड’ की तरफ से!! ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम को ऑल द बेस्ट”

https://www.instagram.com/reel/DdlGP-ZIcIo/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA==

‘पहला प्यार दूसरी बार’ में वाइब्रेंट एनर्जी के साथ एफर्टलेस केमिस्ट्री, और एक ज़बरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस के साथ स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर, और सरगुन कौर लुथरा अपना बिग-स्क्रीन डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके मजेदार इंट्रोडक्शन के बाद, अब मेकर्स ने ट्रेलर के जरिए इस प्रॉमिसिंग नई टीम की एक पहली झलक पेश की है। कहना होगा कि यह फिल्म दर्शकों के लिए एक फन-फिल्ड राइड का स्टेज सेट कर चुकी है, जिसमें छह नए चेहरे अपनी परफॉर्मेंस के साथ अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

‘पहला प्यार दूसरी बार’ को ‘लव फिल्म्स’ द्वारा प्रेजेंटेड किया जा रहा है, जबकि इसका डायरेक्शन अनुज सैनी द्वारा किया जा रहा है। फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। बता दें कि फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular